{"_id":"a141757788125e37e83f2cc14cf1b590","slug":"nagar-panchayat-office-locks-put-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत कार्यालय में डाले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत कार्यालय में डाले ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक हितचिंतक भवन और स्याल्दे बिखोती मेला परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर हितचिंतक बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन 16वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने सोमवार को भी नगर पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी की और धरना दिया। भौंरा, डढूली और धरमघर के ग्रामीणों ने आंदोलन को समर्थन दिया है। इधर धरने में विधायक के नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर लगभग चार घंटे तक तालाबंदी कर दी। इस दौरान कार्यालय परिसर पर धरना भी दिया। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन के बाद भी प्रशासन अतिक्रमण को नहीं हटा रहा है। धरना देने वालों में विनोद जोशी, सुरेंद्र लाल शाह, ओपी हरबोला अनिल चौधरी थे। भौंरा, डढुली और धरमघर क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों ने आंदोलन को समर्थन दिया। कहा कि द्वाराहाट की ऐतिहासिक संस्कृति की रक्षा के लिए वे हमेशा आगे रहेंगे। समर्थन देने वालों में संतोष बिष्ट, मनोज अधिकारी, जगदीश सिंह, त्रिलोक बजेठा, कुंवर सिंह, किशन भंडारी, उत्तम सिंह, हरीश मठपाल, श्याम सुंदर, दया कृष्ण जोशी थे।
विज्ञापन