{"_id":"650bc9a1fdec6301500910c7","slug":"nagar-panchayat-drivers-took-out-a-procession-almora-news-c-232-1-alm1001-3175-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नगर पंचायत के वाहन चालक ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नगर पंचायत के वाहन चालक ने निकाला जुलूस
Thu, 21 Sep 2023 10:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:12 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट में चालक की तैनाती के लिए प्रदर्शन करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत में आउटसोर्स के माध्यम से तैनात वाहन चालक को हटाने का अन्य चालकों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार लीना चंद्रा के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर हटाए गए चालक को शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की।
बुधवार को चालक को हटाने के विरोध में अन्य चालकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन कर नगर में जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बोर्ड ने दीप चंद्र भट्ट को वर्ष 2018 में चालक के पद पर नियुक्त किया था। उन्होंने इमानदारी से अपनी सेवा दी। अब शासन के आदेश का हवाला देकर चालक पद से हटाकर ठेकेदार के साथ काम करने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जो गलत है।
उन्होंने वाहन चालक को पूर्व की भांति आउटसोर्स के माध्यम से तैनाती देने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मामले का उचित हल नहीं निकला गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख नंदिता भट्ट, जगत रौतेला, जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार, कमल साह, ललित बिष्ट, हेम मठपाल, कैलाश अधिकारी आदि मौजूद रहे।