{"_id":"ff8858af114b373e4408c7004d6afb20","slug":"n-mumbai-the-upl-migrant-uttrakhandion-up-cricket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडियों की यूपीएल क्रिकेट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडियों की यूपीएल क्रिकेट शुरू
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडियों की कौथिग फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुंबई के पोयसर जिमखाना मैदान में प्रतियोगिता का उद्घाटन सने अभिनेता विजेंद्र काला और स्थानीय सांसद गोपाल शेट्टी ने किया।
विज्ञापन
हमदम पहाड़ी की टीम से विजेंद्र काला भी खेले। इस साल प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 27 टीमें भाग ले रही हैं। मालूम हो कि कौथिग फाउंडेशन पिछले चार सालों से लगातार यूपीएल का आयोजन कर रही है। यूपीएल के महासचिव दिनेश बिष्ट ने बताया कि संस्था मुंबई और उत्तराखंड समाज के लोगों में आपसी भाईचारे को और मजबूती देना चाहती है।
विज्ञापन
इसीलिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। पिछले साल इस प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया था, प्रतियोगिता टेनिस बॉल से खेली जा रही है। प्रतियोगिता को सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
उत्तरांचल वॉरियर, हिमालय इलेवन, उत्तराखंड गढ़कुमौं, टिहरी टाइगर, उत्तरांचल समाज, डीडीहाट ब्वाइज, उत्तराखंड बंधु मंडल, बदरी-केदार इलेवन, पहाड़ी पैंथर्स, पहाड़ी हमदम, गढ़वाल यूथ क्लब सहित तमाम टीमों ने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।