फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Must give priority to the protection of fairs and culture

मेलों और संस्कृति के संरक्षण को देनी होगी प्राथमिकता

Sun, 17 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sun, 17 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि धार्मिक पर्यटन को बढ़वा देने के लिए मेलों और संस्कृति के संरक्षण को प्राथमिकता देनी होगी। जागेश्वर क्षेत्र का धार्मिक और पर्यटन के क्षेत्र में विशेष महत्व है। जागेश्वर क्षेत्र पर्यटन मानचित्र में विशिष्ट पहचान बना चुका है। कुंजवाल जागेश्वर में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का उद्घाटन कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जागेश्वर में कृत्रिम झील निर्माण का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन



 कुंजवाल ने कहा कि जागेश्वर मंदिर समूह का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। इसके संरक्षण और सुंदरीकरण के लिए विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मेलों के आयोजन का वार्षिक कलेंडर तैयार कर लिया गया है। इसी के अनुसार पर्यटन और संस्कृति विभाग ने बजट का प्राविधान रखा है। पर्यटन मानचित्र में जागेश्वर की विशिष्ट पहचान है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष हुए जागेश्वर महोत्सव और योग महोत्सव से क्षेत्र को पूरे विश्व में विशिष्ट पहचान मिली है। उन्होंने जागेश्वर को पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक विकसित करने में लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने जागेश्वर में कृत्रिम झील निर्माण के लिए डीएम और सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर से लगे मैदान में पौैधरोपण भी किया। मेला अवधि में जागेश्वर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा और संचालन प्रकाश भट्ट ने किया। डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे आदि ने विचार रखे। वहां पर डीएम सविन बंसल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसडीएम एनएस नगन्याल, मंदिर समिति के व्यवस्थापक प्रकाश चंद्र भट्ट, गिरीश भट्ट, हरिमोहन भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महेरा थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed