{"_id":"5fa160f18ebc3e9bbd5f5cca","slug":"murder-case-against-dayakishan-ranikhet-news-hld40280709","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयाकिशन के खिलाफ हत्या का मुकदमा, कुछ परिजनों के खिलाफ भी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयाकिशन के खिलाफ हत्या का मुकदमा, कुछ परिजनों के खिलाफ भी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिंता के बजेल खत्ते में पत्नी की कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने वाले आरोपी दयाकिशन जोशी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका बीना जोशी की मां सरस्वती देवी ने आरोपी सहित परिजनों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। कोविड टेस्ट के बाद आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बता दें कि रविवार की रात 10 बजे नशे में धुत होकर बिंता के ढाईगाड़ निवासी दयाकिशन जोशी ने अपनी पत्नी बीना जोशी के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने मौके पर साक्ष्य मिटाने के भी प्रयास किए। दयाकिशन लंबे समय से बजेल खत्ते में मां, पत्नी और एक पुत्री के साथ रह रहा था।
बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पिछले चार-पांच दिनों से पत्नी के फोन पर लगातार मिस कॉल भी देख रहा था। इसी मसले को लेकर वह परेशान था। रविवार की रात उसने पहले मां के साथ मारपीट की, मां ने बाहर भागकर किसी तरह से जान बचाई। इसके बाद वह पत्नी के साथ झगड़ने लगा।
विज्ञापन
राजस्व पुलिस ने बताया कि लंबी लड़ाई के बाद आरोपी ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उप राजस्व निरीक्षक चंद्र शेखर पांडेय ने बताया कि दयाकिशन ने गिरफ्तारी के बाद जुर्म कुबूल कर लिया है। कोविड टेस्ट कराया जा रहा है, इसके बाद बुधवार को उसे न्यायालय में पेश कराया जाएगा। मृतका बीना जोशी की माता सरस्वती देवी ने अभियुक्त सहित परिजनों पर भी मुकदमा दर्ज कराया है।