{"_id":"6b529c9acd625a44086576c7cb742136","slug":"municipality-workers-at-work-outs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मी कार्य बहिष्कार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मी कार्य बहिष्कार पर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान अभद्रता वाले व्यापारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पालिका कर्मी दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। दोपहर बाद पालिका कर्मियों ने सफाई व्यवस्था, तहबाजारी की वसूली आदि कार्य ठप कर दिए। रात में स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलाने का ऐलान किया है।
कार्य बहिष्कार कर पालिका कर्मचारियों ने पालिका परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया। सभा में उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने को पालिका कर्मी मौके पर गए थे। जौहरी बाजार में भवन स्वामी अमित साह और उसके साथियों ने पालिका के अवर अभियंता और वर्क एजेंट के साथ अभद्रता की। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने को लेकर कानून और जनता का दबाव पालिका पर है। इस घटना से पालिका कर्मी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई भी कर्मचारी अतिक्रमण हटाने को मौके पर नहीं जाएगा।
कर्मचारियों ने बारह बजे बाद सफाई, तहबाजारी वसूली समेत सभी कार्यों का बहिष्कार किया और रात में स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलाने का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते बाजारों में दोपहर बाद सफाई नहीं हुई। इस मौके पर निकाय कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी, स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश केसरी, राजपाल, अवर अभियंता उमेश जोशी, बसंत बल्लभ पांडे, राजेश जोशी, प्रकाश पंत, प्रेम सिंह मेर, श्याम लाल, भुवन जोशी, केएन पांडे, मोहन बनौला, पुष्कर सिंह, शंकर, दीपक, सतीश, अनिल, जगदीश राजू पांडे, मुकेश भंडारी, कमल पाठक, देवेंद्र ऐरी, शीला, माया, लीला थे।