फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Municipality not following the contract

अनुबंध का पालन नहीं कर रही नगर पालिका

Tue, 28 Nov 2017 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Tue, 28 Nov 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
 मालरोड में शॉपिंग कॉप्लेक्स (टैक्सी स्टैंड) में लाला बाजार टाल के लिए स्थान नहीं मिलने से लोगों को यहां से वन निगम पिछले बारह साल से जलौनी लकड़ी और कोयला उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। क्षेत्र के लोगों को काफी दूर खत्याड़ी और एनटीडी स्थित लकड़ी टाल जाना पड़ता है। वन निगम के प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक दीप चद्र पंत ने पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर पूर्व में हुए अनुबंध के मुताबिक टाल के लिए कांप्लेक्स में स्थान उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि शॉपिंग कांप्लेस के बनने से पूर्व यहां पर लाला बाजार के नाम से वन निगम का लकड़ी टाल स्थित था। 2005 में इस स्थान पर पालिका परिषद द्वारा शॉपिंग कांप्लेक्स और टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया गया। स्थान उपलब्ध नहीं होने से वन निगम यहां से पिछले बारह साल से लोगों को जलौनी लकड़ी और कोयला उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इस कारण खासकर जाड़े के मौसम में लोगों को दिकक्तों का सामना करना पड़ता है और बाजार क्षेत्र के लोगों के लिए जलौनी लकड़ी और कोयला लेने के लिए खत्याड़ी अथवा एनटीडी स्थित टाल में जाना मजबूरी है।
विज्ञापन


वन निगम के प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक दीप चंद्र पंत ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि 2005 में शॉपिंग कांप्लेक्स (टैक्सी स्टैंड) के निर्माण के दौरान अनुबंध हुआ था कि छह माह के भीतर टाल के लिए स्थान उपलब्ध कराकर विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा, लेकिन बारह वर्ष बीतने के बाद भी हस्तांतरण की कार्रवाई नहीं हो सकी है। इधर भाजपा के नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने भी पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर पूर्व में हुए अनुबंध के अनुसार टाल के लिए शॉपिंग कांप्लेस (टैक्सी स्टैंड) में स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रकाश चंद्र जोशी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed