फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Municipal workers returned to work

काम पर लौट आए पालिका कर्मी

Fri, 24 Apr 2015 11:04 PM IST
काम पर लौट आए पालिका कर्मी
काम पर लौट आए पालिका कर्मी Updated Fri, 24 Apr 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Municipal workers returned to work

अवैध निर्माण ढहाने के दौरान हुए विवाद के बाद हड़ताल पर गए पालिका कर्मियों ने शुक्रवार को भी दोपहर तक सफाई नहीं की। जुलूस निकालकर गुस्सा दर्ज कराया। बाद में एसडीएम रिंकू बिष्ट और पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी की मौजूदगी में पालिका कर्मचारी संगठन, व्यापार मंडल और निर्माणकर्ता पक्ष के मध्य कलक्ट्रेट सभागार में वार्ता हुई। निर्माणकर्ता पक्ष द्वारा घटना के लिए खेद जताने और भविष्य में अभद्रता नहीं करने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।

विज्ञापन


मालूम हो कि जौहरी बाजार में पुराने मकान के छज्जे के सुधार के लिए निर्माण किया जा रहा था। इस निर्माण को अवैध मानते हुए तोड़ने के लिए पालिका कर्मी 22 अप्रैल को मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान भवन स्वामी अमित साह, पालिका के जेई उमेश अवस्थी, अमीन बसंत बल्लभ के बीच कहासुनी हो गई थी। पालिका की कार्रवाई पर व्यापार मंडल ने भी विरोध जताया था। इसके बाद तीनों ही पक्षों ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी।
विज्ञापन


दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पालिका कर्मियों ने मंगलवार से कार्य बहिष्कार किया था। गुरुवार से सफाई व्यवस्था भी ठप कर दी थी और स्ट्रीट लाइटें भी नहीं जलाई। शुक्रवार को भी दोपहर तक नगर में सफाई व्यवस्था ठप रही। पालिका कर्मी जुलूस लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। एसडीएम रिंकू बिष्ट और पलिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की मौजूदगी में तीनों पक्षों के मध्य वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता में निर्माण के मामले की एसडीएम से जांच कराने पर सहमति बनी। भवन निर्माणकर्ता पक्ष ने घटना के लिए खेद जताया और भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की बात कही। एसडीएम और पालिकाध्यक्ष से आश्वासन मिलने पर पालिका कर्मियों ने हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया।


वार्ता में दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह, किशन गुरुरानी, नगर इकाई के सभी पदाधिकारी, सभासद हेम तिवारी, श्याम पांडे, मुकेश नेगी, राजेंद्र तिवारी, जगमोहन बिष्ट, अशोक पांडे, निकाय कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जोशी, सफाई कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राजपाल, सुरेश केशरी, जेई उमेश अवस्थी, बसंत बल्लभ पांडे, कमल पाठक राजेश जोशी, प्रकाश पंत, प्रेम सिंह, श्याम लाल, भुवन जोशी, जगदीश कपिल, केएन पांडे, मोहन बनौला, पुष्कर सिंह, देवदास पवार, नंद किशोर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed