फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MS Ashok Kumar of Almora Medical College resigns from the post

Uttarakhand: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के एमएस ने दिया पद से इस्तीफा, कारण जान रह जाएंगे हैरान

Tue, 30 Jan 2024 01:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Jan 2024 01:05 PM IST
सार

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने पद से त्याग पत्र दे दिया है। त्याग पत्र का कारण जानकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
MS Ashok Kumar of Almora Medical College resigns from the post
इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज (एएमसी) के अधीन बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अशोक कुमार ने पद से त्याग पत्र दे दिया है। त्याग पत्र का कारण कार्य का बढ़ता दबाव बताया जा रहा है।

विज्ञापन

मेडिकल कालेज के अधीन बेस अस्पताल में प्रो. अजय आर्या शुरू से ही चिकित्सा अधीक्षक थे। गत वर्ष उन्हें पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया। जिससे बेस अस्पताल अल्मोड़ा में एमएस का पद रिक्त हो गया था। मई 2023 से प्रो. अशोक कुमार चिकित्सा अधीक्षक पद पर सेवा दे रहे थे। उन्होंने कार्य के बोझ को त्याग पत्र का मुख्य कारण बताया। त्याग पत्र में उन्होंने काम अधिक होने से मरीजों को नहीं देख पाने की वजह बताई है। एमएस की जिम्मेदारी के बीच वह मरीज नहीं देख पा रहे थे। इसके चलते उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया। बताया जा रहा है कि एमएस पर वित्तीय खर्चों का अनैतिक दबाव बनाया जा रहा था। अतिरिक्त दबाव से भी वह परेशान थे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- पिथौरागढ़ के लिए खुशखबरी: नैनीसैनी विमान सेवा का सीएम ने किया शुभारंभ; केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किया संबोधन

विज्ञापन
विज्ञापन

नए एमएस की नियुक्ति की तैयारी
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अशोक कुमार के त्याग पत्र के बाद अब काॅलेज प्रशासन ने नए एमएस की नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है।

एमएस ने त्यागपत्र दे दिया है। एमएस पद पर रहते हुए वह मरीज नहीं देख पा रहे थे। इसके चलते उन्होंने त्याग पत्र दिया है। -प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कालेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed