{"_id":"99af80c4233aa52c001b4072ef7b3f50","slug":"movement-of-villagers-in-udiyara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उडियार में ग्रामीणों का आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उडियार में ग्रामीणों का आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय हाईस्कूल उडियार के उच्चीकरण समेत कुल पांच मांगों को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को चौथे दिन भी आंदोलन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने लंबित मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
आंदोलनस्थल हरू सैम मंदिर में बुधवार को जोगा राम, पूरन सिंह, गोपाल राम क्रमिक अनशन पर बैठे। ग्रामीण सेवा समिति के अध्यक्ष गौरी दत्त जोशी ने कहा कि राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण, एसबीआई की शाखा स्थापित करने, रसोई गैस डिपो, दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज बस चलाने, नाकुरी को पृथक ब्लाक का दर्जा देने की मांग अधूरी है। लोगों की सुनवाई नहीं हुई है।
समस्याओं का समाधान न होने से जहां क्षेत्र का विकास पर ग्रहण लगा है, वहीं लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। सभा में बनलेख पतकन्या मोटर मार्ग को शीघ्र पूरा करने, बैड़ा मझेड़ा मार्ग का मिलान रीमा तक करने की भी मांग की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याआें का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। सभा का संचालन जगत सिंह खाती ने किया। वहां ग्राम प्रधान कुंवर राम, हेमंत खाती आदि थे।