{"_id":"64eb8e0b7d5ef4ce5903d7d8","slug":"movement-alert-on-not-opening-closed-gate-almora-news-c-232-1-alm1002-2301-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बंद गेट नहीं खोलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बंद गेट नहीं खोलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी
Sun, 27 Aug 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
लोअर माल रोड स्थित पेयजल निगम का बंद गेट। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लोअर माल रोड स्थित पेयजल निगम के मुख्य गेट से सिद्धेश्वर मंदिर सरकारी की आली तक स्वीकृत सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि सड़क तो नहीं बनी लेकिन पेयजल निगम ने अपने मुख्य गेट में ताला जड़कर 300 से अधिक की आबादी का आवागमन बंद कर दिया है। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर अगर गेट का ताला नहीं खुला तो आंदोलन किया जाएगा।
सीएम की घोषणा के बाद सड़क नहीं बनने और पेयजल निगम की ओर से आवाजाही का मुख्य मार्ग बंद होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि मुख्य गेट से लोग आवाजाही करते आ रहे हैं जिसे पेयजल निगम ने सड़क की मरम्मत कार्य करने के बहाने बंद कर दिया है। लोगों का मुख्य सड़क तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर गेट नहीं खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र बाराकोटी, विमला बाराकोटी, हरीश आर्या, कृपाल राम, रेवती देवी, सुनीता आर्या आदि शामिल रहे। संवाद