{"_id":"95f767e9b5dac00dc851f9a98a291346","slug":"move-expected-to-solve-labor-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटे श्रमिकों का विवाद सुलझने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटे श्रमिकों का विवाद सुलझने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Wed, 13 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल्पस दवा फैक्ट्री प्रबंधन और हटाए गए श्रमिकों के बीच पैदा हुआ विवाद सुलझने की उम्मीद है। सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में श्रम विभाग, प्रबंधन वर्ग, काम से हटाए गए श्रमिकों के बीच हुई बैठक में कई मांगों पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन
आल्पस दवा फैक्ट्री प्रबंधन ने पहली अप्रैल से श्रमिकों को काम से हटा दिया था। काम पर वापसी की मांग को लेकर श्रमिकों ने पातालदेवी स्थित फैक्ट्री गेट के सामने धरना देकर बेमियादी आंदोलन किया था। इसके बाद प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में श्रमिकों की प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता हुई।
विज्ञापन
इसके बाद छह श्रमिकों को छोड़कर 150 से अधिक श्रमिकों को काम पर वापस रख लिया गया। फैक्ट्री में काम पर न लेने से नाराज छह श्रमिकों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया था। इसके बाद श्रम विभाग, प्रबंधन और हड़ताली श्रमिकों के बीच हुई वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित हो गया था।
विज्ञापन
बुधवार को सहायक श्रम आयुक्त अनिल कुमार यादव ने अपने कार्यालय में श्रमिकों और फैक्ट्री प्रबंधन के प्रतिनिधियों से वार्ता की। वार्ता में तय हुआ कि फैक्ट्री प्रबंधन काम पर नहीं रखे गए छह श्रमिकों को अप्रैल, मई का वेतन देगा। श्रमिक अशोक कुमार साह के एक्सीडेंटल क्लेम पर भी विचार कर दो माह के बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा।
30 अप्रैल को हुए समझौते को दोनों पक्ष वार्ता कर 26 मई तक अंतिम रूप देंगे। वार्ता में कंपनी के जयेश शुक्ला, प्रकाश भाकुनी, श्रमिक शेखर जोशी, अशोक कुमार साह, जानकी ऐरी, माधवी देवी, भावना वर्मा, नरेंद्र सिंह जीना शामिल हुए।