{"_id":"6984dad431ae917f6b0c203d","slug":"mountain-youth-should-make-a-career-in-sports-rekha-arya-almora-news-c-232-1-alm1014-139504-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल में कॅरिअर बनाएं पहाड़ के युवा : रेखा आर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल में कॅरिअर बनाएं पहाड़ के युवा : रेखा आर्या
Thu, 05 Feb 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर के गोविंदपुर में आयोजित मकर संक्रांति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित हो रही है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को खेलों को कॅरिअर के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने पिछले दिनों राष्ट्रीय स्तर की कई अन्य प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया। मंत्री ने कंडारकुआं मंडल में दीपाधार मंदिर प्रांगण में आसपास के 17 गांवों के युवक मंगल दल और क्रिकेट खेलने वाले युवाओं को क्रिकेट किट वितरित की। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा आर्य, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, गोपाल खोलिया, अशोक जलाल, राहुल खोलिया, गणेश अधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।