फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mountain agriculture in trouble due to lack of rain

Almora News: बारिश की बेरुखी से पहाड़ की खेती संकट में

Sun, 18 Jan 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 18 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mountain agriculture in trouble due to lack of rain
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बारिश न होने से पहाड़ के किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुरुआत में ही सूखा पड़ने से खेती पर संकट गहरा गया है, जिससे किसान मायूस नजर आ रहे हैं। लंबे समय से बारिश न होने के कारण किसान अब तक गेहूं की बुआई नहीं कर सके हैं, वहीं खेतों में गोभी, प्याज और लहसुन की फसलें भी चौपट होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। हाड़तोड़ मेहनत कर किसानों ने खेत तैयार किए थे, लेकिन नमी के अभाव में पैदावार नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

हालात इतने खराब हो चुके हैं कि किसानों को अपने खाने के लिए भी बाजार पर निर्भर होना पड़ रहा है। मौसम चक्र में बदलाव के साथ-साथ जंगली जानवरों और बंदरों के बढ़ते उत्पात ने खेती को और मुश्किल बना दिया है। लगातार हो रहे नुकसान के कारण किसानों का खेती से भरोसा उठता जा रहा है, जिससे गांवों में उपजाऊ खेत बंजर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

बोले काश्तकार
बारिश न होने से गेहूं की बुआई तक नहीं हो पा रही है। सब्जी की फसलें सूखने लगी हैं। किसान पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर है, लेकिन अब हालात बेहद निराशाजनक हो गए हैं। - मनोज सिंह बिष्ट, काश्तकार
विज्ञापन
विज्ञापन

=====
हर साल मेहनत करते हैं, लेकिन कभी मौसम तो कभी जंगली जानवर मेहनत पर पानी फेर देते हैं। अब तो खेती छोड़ने का मन बनने लगा है। खेतों में फसल नजर नहीं आ रही। - कुबेर सिंह जीना, काश्तकार

=====
बारिश के बिना पहाड़ की खेती संभव नहीं है। सरकार को नुकसान का सही आकलन कर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। लगातार हो रहे नुकसान से गांवों में खेत खाली होते जा रहे हैं। - गजेंद्र सिंह, काश्तकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed