फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mother-in-law killed after forest fires

सास के बाद बहू को लील गई जंगल की आग

Wed, 10 Jun 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Wed, 10 Jun 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊं में जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही। तहसील के सुदूर भुईना (मोड़ी) गांव में बुधवार दोपहर जंगल की आग से झुलसकर एक महिला की मौत हो गई। घास के लुटे बचाने गई इस महिला को बचाने में गांव की ही एक अन्य महिला भी बुरी तरह झुलस गई। बताया जाता है कि मृतका की सास भी तीन साल पहले जंगल की आग बुझाते वक्त जिंदा जल गई थी। उधर, दन्यां  के भनोली कस्बे के निकट जंगल में भड़की आग ने लोनिवि के करीब 40 साल पुराने दो कमरों के डाक बंगले को राख कर दिया। नैनीताल जिले में भी मनोरा रेंज में ताकुला और बल्दियाखान के बीच तथा भवाली के पास श्यामखेत एवं भीमताल-जंगलियागांव रोड से सटी पहाड़ी के जंगलों में भी आग लगी हुई है।
विज्ञापन

ताड़ीखेत विकासखंड अंतर्गत मोड़ी ग्राम सभा के तोक भुईना के जंगल में बुधवार सुबह से भयंकर आग लगी थी। ग्रामीणों के खेत जंगल से सटे हैं, इन खेतों में घास के लुटे हैं। दोपहर 12 बजे अचानक आग खेतों की तरफ आ गई। लुटे बचाने के लिए कई ग्रामीण महिलाएं खेतों की तरफ दौड़ीं, लेकिन गीता देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह को आग ने चपेट में ले लिया। गीता चीखी तो अन्य महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन प्रचंड आग देखकर महिलाओं की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। हालांकि तुलसी देवी पत्नी गोपाल सिंह कड़ाकोटी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों से वह भी झुलस गई, उसे बमुश्किल बचाया गया। रानीखेत राजकीय अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल के डा. महेश चंद्रा ने बताया कि तुलसी 46 प्रतिशत जली है। मुंह, हाथ, पेट झुलस गया है।
विज्ञापन

इधर वन क्षेत्राधिकारी दीवानी राम, उपराजस्व निरीक्षक भूपाल गिरि गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे। उपराजस्व निरीक्षक ने बताया कि मृतका का पंचनामा भर लिया गया है, सभी की सहमति से शव परिजनों को सौंपा जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed