फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More PRD Jawan of Almora

Almora News: अल्मोड़ा में पीआरडी के जवान 1,500, काम मिला महज 400 को

Sun, 26 Feb 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
More PRD Jawan of Almora
अल्मोड़ा। जिले में बेरोजगारी किस कदर हावी है, पीआरडी जवान इसका प्रमाण हैं। रोजगार की उम्मीद में पीआरडी का प्रशिक्षण लेने के बाद भी जिले के करीब 1,100 जवान बेरोजगारी का मार झेल रहे हैं। विभाग ने उन्हें प्रशिक्षण तो दिलाया लेकिन उनको रोजगार नहीं दिलाया जा सका। इससे जवानों की दिक्कत बढ़ गई है। रोजगार न मिलने से पीआरडी जवान मायूस हैं।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए उन्हें पीआरडी का प्रशिक्षण देता है। ये जवान यातायात, पटवारी चौकियों समेत अन्य विभागों में अपनी सेवाएं देते हैं लेकिन अल्मोड़ा जिले में नियमित काम न मिलने से 65 प्रतिशत से अधिक पीआरडी जवान घर बैठने के लिए मजबूर हैं। जिले में करीब 1,500 बेरोजगारों ने पीआरडी का प्रशिक्षण लिया लेकिन इनमें से 400 प्रशिक्षितों को ही काम मिल सका है। अन्य 1,100 प्रशिक्षित अब भी रोजगार के लिए दर-दर भटकते हुए विभिन्न संस्थानों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। रोजगार की उम्मीद में ये सभी बेरोजगार अधिकारियों का मुंह ताक रहे हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। पीआरडी जवानों की हालत ऐसी है कि काम न देने की शंका के कारण वे खुलकर अपनी बात रखने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन




जिम्मेदारी से कर रहे हैं सेवा
अल्मोड़ा। जिले में अस्पताल, पुलिस थानों, चौकियों, राजस्व चौकियों सहित विभिन्न संस्थानों में तैनात पीआरडी जवान पूरी जिम्मेदारी से अपनी सेवा दे रहे हैं। इसके बाद भी बेरोजगार पड़े जवानों की तरफ देखने वाला कोई नहीं है। ऐसे में काम न मिलने से मायूस पीआरडी जवानों पर आर्थिक संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभागों की मांग के अनुसार ही पीआरडी जवानों को तैनाती मिलती है। विभाग की ओर से जवानों को रोजगार दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। - पीएस गढि़या, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed