{"_id":"646911e0c2dcbabf31020116","slug":"more-post-vacant-in-gic-someshwar-almora-news-c-8-1-145592-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अटल उत्कृष्ट जीआईसी सोमेश्वर में शिक्षकों के कई पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अटल उत्कृष्ट जीआईसी सोमेश्वर में शिक्षकों के कई पद खाली
Sun, 21 May 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 21 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआईसी सोमेश्वर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर/अल्मोड़ा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के गृह क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट जीआईसी सोमेश्वर में विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य, कृषि जैसे महत्वपूर्ण विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं। इससे यहां के 250 विद्यार्थी बगैर शिक्षकों के पढ़ाई कर रहे हैं।
सरकारी विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाकर इनमें छात्र संख्या बढ़ाने के दावे हो रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। अटल उत्कृष्ट विद्यालय सोमेश्वर इसका प्रमाण है। यहां रसायन, जीवविज्ञान, वाणिज्य, कृषि, भूगोल के प्रवक्ता के पद लंबे समय से खाली हैं जबकि इस विद्यालय में क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं लेकिन शिक्षकों के बिना उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है। वहां के अभिभावकों ने शिक्षाधिकारियों से खाली पद भरने की मांग की है।
बदहाल विद्यालय भवन में जान जोखिम में डालकर हो रही पढ़ाई
अल्मोड़ा। उत्कृष्ट विद्यालय सोमेश्वर का भवन बदहाल है। स्कूल भवन की छत खस्ताहाल है और इस पर दरारें पड़ीं हैं। हल्की बारिश में भी छत से पानी कक्षों में घुस रहा है। दीवारें भी जर्जर हैं। ऐसे में विद्यार्थी यहां जान जोखिम में डालकर पढ़ने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
अटल उत्कृष्ट जीआईसी सोमेश्वर में शिक्षकों की कमी है लेकिन हर विषय का ज्ञान देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। शिक्षकों के खाली पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। शिक्षकों की नियुक्ति शासन स्तर पर ही संभव है। - विनय कुमार आर्या, खंड शिक्षाधिकारी, ताकुला।