{"_id":"62531923c7cdc164811df8e4","slug":"more-fund-for-water-supply-in-ranikhet-ranikhet-news-hld4590703105","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 ग्राम पंचायतों और 40 राजस्व गांवों को पानी पिलाएगी रानीखेत ग्रामीण पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 ग्राम पंचायतों और 40 राजस्व गांवों को पानी पिलाएगी रानीखेत ग्रामीण पेयजल योजना
विज्ञापन
More Fund For Water Supply in Ranikhet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के गांवों में अब पानी की समस्या नहीं रहेगी। शासन ने 39.72 करोड़ रुपये की लागत वाली रानीखेत ग्रामीण पेयजल योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना से ताड़ीखेत विकासखंड के कंडारखुवा, चौगांव पट्टी के करीब 40 राजस्व गांव और 35 ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा। रानीखेत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की बेहद परेशानी रहती है। अधिकतर गांवों में ताड़ीखेत-गगास और चिलियानौला ग्राम समूह पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन ताड़ीखेत योजना का पुनर्गठन न होने से आए दिन पाइप लाइन फट जाते हैं, जिस कारण आपूर्ति नहीं हो पाती। यही हाल एड़ी-रूमा पेयजल योजना का है। इससे जुड़ी 16 ग्राम सभाएं भी हर मौसम में पेयजल संकट से परेशान रहती हैं। नई योजना स्वीकृत होने से पेयजल ग्रस्त गांवों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
रानीखेत तहसील के अधिकतर गांवों में ताड़ीखेत-गगास पंपिंग योजना का 80 फीसदी पानी सेना को दिया जाता है। शेष 20 प्रतिशत पानी ही चिलियानौला नगर पालिका सहित 39 ग्राम सभाओं में बांटा जाता है। चिलियानौला ग्राम समूह योजना का विभागों ने हस्तांतरण नहीं किया है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त आपूर्ति न होने से पानी की समस्या बनी रहती है। टूनाकोट, बजीना, डौरब आदि गांवों को पानी पिलाने वाली ऐड़ी-रूमा पेयजल योजना भी आए दिन खराब रहती है। यह समस्या सुलझाने के लिए अब शासन से रानीखेत ग्रामीण पेयजल योजना को मंजूरी मिल गई है। 42 लाख के सापेक्ष 39.72 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। भाजपा मजखाली मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह कनवाल ने योजना स्वीकृत कराने के लिए कैबिनेट मंत्री और विधायक रेखा आर्या का आभार जताया है।
इन गांवों को मिलेगा लाभ
देहोली, सिवाली, कालनू, घिंघारी, कुनेलाखेत, गाड़ी, पाखुड़ा, चौना, बमस्यूं, टूनाकोट, बजोल, बजीना, उपराड़ी, पीपलखंड, इनाण, जाला, डुंगरा, अल्मियांकांडे, कनार, भड़गांव, नौगांव, खरकानी आदि।
विज्ञापन
इस योजना के लिए पांच छह साल से प्रयास कर रहे थे। योजना काकड़ीघाट से बनेगी। मैंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की घोषणा में इसे रखवाया था। अब इस योजना को मंजूरी मिली है। योजना से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। -धन सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य गाड़ी, रानीखेत।