फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Monkeys and Apes Causes Disturbances

बंदरों और लंगूरों के आतंक पर लगाम लगाने की कवायद वन विभाग की नहीं चढ़ सकी परवान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Monkeys and Apes Causes Disturbances
रानीखेत के कुंपुर लालकुर्ती में एक पेड़ पर लंगूरों का झुंड। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में इन दिनों बंदरों, लंगूरों और जंगली सूअरों से लोग परेशान है। पूर्व में वन विभाग ने बंदरों का बधियाकरण कर उनकी संख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की योजना बनाई थी। योजना आज तक परवान नहीं चढ़ सकी है।
विज्ञापन

पिछले एक दशक से जंगली जानवर पर्वतीय कृषि व्यवस्था को चौपट किए हुए हैं। अनाज, फल और सब्जी उत्पादन के लिए मशहूर सिलोर, कंडारखुवा, धूराफाट, अठागुल्ली पट्टियों में कई लोगों ने बंदरों और सुअरों की वजह से खेती किसानी भी बंद कर दी है। बंदरों का यह मुद्दा विधानसभा चुनाव में भी उठा था। द्वाराहाट ब्लॉक के कई लोगों ने बंदरों और सुअरों से निजात दिलाने वाले प्रत्याशी को ही वोट देने की शर्त रखी थी। चुनाव में भी किसी प्रत्याशी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वन विभाग ने 2017 चुनाव के दौरान कहा था कि बंदरों की संख्या नियंत्रित करने के लिए बधियाकरण की योजना बनाई गई है। वनाधिकारियों का कहना था कि बंदरों को मारा नहीं जा सकता। विभाग इन्हें ट्रेंकुलाइज कर उनको बधियाकरण करने की योजना बना रहा है। चार से पांच सालों में इनकी संख्या में कमी आ जाएगी।
विज्ञापन

सूअरों को मारने के लिए ग्राम प्रधान के स्तर से लाइसेंसी बंदूकधारी व्यक्ति को चयनित करने का प्रस्ताव प्रभागीय वनाधिकारी को भेजा जाएगा। संबंधित व्यक्ति को सूअर मारने का परमिट जारी किया जाएगा। यह योजना आज तक परवान नहीं चढ़ सकी है। कुंपुर लालकुर्ती, रानीखेत मुख्य बजार, चिलियानौला, ताड़ीखेत क्षेत्र में बंदरों और लंगूरों ने फसलों को चौपट कर दिया है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी हरीश टम्टा का कहना है कि वन विभाग की ओर से बंदरों के बधियाकरण की कोई योजना नहीं है जबकि पूर्व रेंजर दीवानी राम ने इसकी पुष्टि की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed