{"_id":"697cf06fa862f2b6370823a7","slug":"monkey-menace-increases-several-people-injured-in-a-month-almora-news-c-232-1-alm1002-139221-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बंदरों की दहशत बढ़ी, एक महीने में कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बंदरों की दहशत बढ़ी, एक महीने में कई लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पहाड़ी पर्यटन नगरी रानीखेत में इन दिनों बंदरों की दहशत तेजी से बढ़ गई है। बाजार से लेकर मोहल्लों और गांवों तक बंदरों के झुंड खुलेआम घूम रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं। पिछले एक महीने में 30 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा।
बंदर न सिर्फ राह चलते लोगों और पर्यटकों पर झपट्टा मार रहे हैं, बल्कि घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जा रहे हैं। खेतों और बागानों में भी भारी नुकसान हो रहा है। सब्जियां, फल और अनाज की फसलें बंदर उजाड़ दे रहे हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है।
कई इलाकों में लोग डंडा लेकर घर से निकल रहे हैं। अभिभावक छोटे बच्चों को अकेले बाहर भेजने से कतराने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।