{"_id":"57054dff4f1c1bc767c811ec","slug":"modi-government-dummy","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेसियों ने मोदी सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेसियों ने मोदी सरकार का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के इशारे पर राज्य में विद्युत दर पांच फीसदी बढ़ाने का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने बुधवार को चौघानपाटा में मोदी सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रपतिशासन लागू है। ऐसे में केंद्र के इशारे पर राज्य में बिजली मूल्य बढ़ा दिए गए हैं। इससे जनता पर बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले अलोकतांत्रित कदम उठाकर उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू किया। इसके बाद केंद्र सरकार के इशारे पर राज्य में पांच फीसदी बिजली के दाम बढ़ा दिए गए हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। आरोप लगाया कि भाजपा ने जन समस्याओं की अनदेखी कर प्रदेश में राजनीतिक संकट पैदा किया है। भाजपा के राज्य के पांचों सांसदों और नेता प्रतिपक्ष से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की गई।
विज्ञापन
पुतला फूंकने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष किरन साह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, गीता मेहरा, भगवती आर्या, गोपा नयाल, लीला जोशी, सरिता टम्टा, कमला जोशी, उमा कोरंगा, दीपा त्रिपाठी, कल्पना सिंह नेगी, हेमलता, पुष्पा सती, आशा टम्टा, ममता तिवारी, पूनम आर्या, उमा कोरंगा, राधा बिष्ट, जया साह, रजनी टम्टा, पीतांबर पांडे, हेम पांडे, तारा जोशी, सुमित, हर्ष कनवाल आदि शामिल थीं।
विज्ञापन