{"_id":"5ed895b38ebc3e904359fadb","slug":"modern-public-school-tadikhets-children-do-not-respond-to-competitive-examinations134","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षाओं में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत के बच्चों का जवाब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षाओं में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत के बच्चों का जवाब नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां ताड़ीखेत स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल (जूनियर हाइस्कूल) से इस बार भी 25 छात्र छात्राओं का चयन राजीव नवोदय विद्यालय चोंनलिया के लिए हुआ है। इसमें 12 छात्र और 13 छात्राएं शामिल हैं। पिछले पांच साल से लगातार इस विद्यालय से 25 से अधिक अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चयनित हुए हैं। ग्रामीण परिवेश के विद्यालय के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्थापक मोहन चंद्र पपनै ने बताया कि इस साल विद्यालय से 12 छात्र और 13 छात्रायें, सत्र 19-20 में 31 छात्र छात्रायें, 18-19 में 38, 17-18 में 33, 16-17 में 29 तथा 15-16 में 32 छात्र-छात्राओं का राजीव नवोदय के लिए चयन हो चुका है। इसके अलावा हर साल विद्यालय से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए भी बच्चों का चयन होता है। उन्होंने इसके लिए शिक्षकों की कड़ी मेहनत की भी सराहना की है। कहा कि विद्यालय के बाद अभिभावक भी पूरी मेहनत के साथ बच्चों को पढ़ाते हैं।
प्रबंधक ध्यान सिंह नेगी, अध्यक्ष उमा शंकर रावत, अध्यक्ष अभिभावक शिक्षक संघ हिमांशु फर्त्याल ने विद्यालय के पठन पाठन की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन