फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLa

जनता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं : बिष्ट

Wed, 04 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 04 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
MLa

क्षेत्रीय विधायक और संसदीय सचिव मदन बिष्ट ने बगवालीपोखर में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा जनता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं। विकास कार्यों की गुणवत्ता खराब होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विधायक बिष्ट ने लोनिवि, जल संस्थान, जल निगम, आरईएस के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में अब तक हुए तमाम विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जाना है। अधिकारियों को इन मोटर मार्गों के निर्माण के लिए तत्परता से कार्य करना होगा। बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी कार्यों पर भी खास ध्यान देने की जरूरत बताई। कहा क्षेत्र में अभी भी कई सड़कों की हालत ठीक नहीं है। आए दिन सड़क दुर्घटना की खबरें प्रकाशित हो रही हैं। सड़कों की मरम्मत करने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्मगांव-कुमाऊं टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट पेयजल योजना को जल निगम से जल संस्थान को हस्तांतरित करने के निर्देश हो गए हैं। यह योजना बड़ी पेयजल योजना है। इसका कार्य भी गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। बैठक में एसडीएम एपी बाजपेयी समेत ब्लाक अध्यक्ष कैलाश भट्ट, प्रकाश अधिकारी, कुबेर कठायत, वीरेंद्र बजेठा, प्रताप रावत, दिवाकर कार्की, हेमंत सिंह, पंकज बिष्ट, गोविंद अधिकारी, बृजमोहन फुलारा, शंकर कैड़ा, नारायण रावत, ललित बजेठा, जगत रौतेला, चंदन नेगी, मनोज चौधरी, मान सिंह, सुंदर, गणेश, राजेंद्र सिंह, डिगर सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed