फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA Govind singh Kunjwal

रोजगार समाप्त करने का काम कर रही भाजपा सरकार: कुंजवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
MLA Govind singh Kunjwal
धौलादेवी ब्लाक के काना गांव में कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते विधायक गोविंद सिंह क? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने सोमवार को धौलादेवी ब्लॉक के काना गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने जनसमस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया। कुंजवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में शिक्षित बेरोजगार परेशान हैं। सरकार रोजगार समाप्त कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत विकास कार्यों को भी रोक दिया है। भाजपा सरकार के पास विकास की कोई सोच नहीं है। इसलिए विकास कार्य ठप हो गए हैं। जनता भाजपा शासनकाल में स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। इस दौरान रमेश सिंह मेहता, गोविंद सिंह मेहता, पवन मेहता, दीपक मेहता, राजू गिरि, बालम सिंह गैड़ा, राजन गैड़ा, खीम सिंह, हुकम सिंह, दीवान सिंह, चंदन सिंह, गंगा सिंह, दीपक राणा, नर सिंह समेत 58 ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कुंजवाल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने नए सदस्यों का स्वागत किया। काना के प्रधान दानू मेहता की अध्यक्षता में हरिमोहन भट्ट ने संचालन किया। बैठक में डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, उपाध्यक्ष कमल बिष्ट, गोपाल सिंह मेहता, पूर्व प्रधान कुंदन राम, धन सिंह, खीम सिंह, राजेंद्र सिंह, पवन मेहता, रमेश मेहता, गणेश मेहता, पप्पू मेहता, धन सिंह मेहता, राजू नाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed