फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA claimed workers meeting

नौला में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का भव्य स्वागत 

Wed, 07 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Wed, 07 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
MLA claimed workers meeting
एमएलए ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक - फोटो : अमर उजाला

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का नौला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि के दो लाख की लागत से बने बहुउद्देशीय भंडार भवन का लोकार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा किया है। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भिकियासैंण से नौला तक बाइक में सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली।

विज्ञापन


   श्री भट्ट ने नौला में आयोजित कार्यकर्ता सममेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरीश रावत की सरकार से आम जनता त्रस्त है और कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो गई है। कांग्रेस राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बेरोजगारों के लिए भी कारगर नीति नहीं बनी है। रावत सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रदेश में सरकारी धन का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा 2017 में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। इससे पूर्व जैनल में भी ग्रामीणों ने अजय भट्ट का स्वागत किया और 60 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। नौला में उत्तराखंड लोक कला मंच के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिह और संचालन केएस रावत ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल शाही, ब्लाक प्रमुख हिमानी नैनवाल, दर्शनबिष्ट, धनसिंह,लीलाबिष्ट, निर्मला देवी, कमला देवी, हरी राम, तारा दत्त, दिनेश घुघत्याल, दीवान भंडारी, महेंद्र सिंह, दरबान, भूपाल सिंह, सुंदर, चंदन आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed