फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Missing woman's body found hanging on tree

पेड़ पर लटका मिला लापता महिला का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found hanging on tree
सोमेश्वर। पिछले सप्ताह लखनाड़ी गांव से जंगल घास लेने गई 28 वर्षीय महिला का शव गांव से करीब चार किमी दूर म्योवखाई के जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। अल्मोड़ा में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्ट्या पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 12 जुलाई को गीता देवी घर से जंगल घास लेने जंगल गई थी। उसके बाद से घर वापस नहीं पहुंची। पति विजय प्रकाश सिंह ने 14 जुलाई को गीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। परिजन, ग्रामीण और पुलिस लापता महिला की खोजबीन में लगे थे। शनिवार शाम ग्रामीणों ने लखनाड़ी गांव से लगभग चार किमी दूर म्योवखाई के जंगल में पेड़ पर महिला का शव लटका देखा। इसकी शिनाख्त विजय प्रकाश सिंह की पत्नी गीता देवी के रूप में की। ग्रामीणों ने शव बरामद होने की सूचना थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया है कि मृतका का नौ वर्ष का पुत्र और छोटी पुत्री है। महिला का शव सड़ी गली अवस्था में मिला है। बताया कि उसने 12 जुलाई को जंगल जाने के बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed