फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Missing Man found dead in Ramganga

पांच दिन पूर्व लापता व्यक्ति का रामगंगा नदी से शव बरामद हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Missing Man found dead in Ramganga
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पांच दिन पूर्व तहसील के राजस्व क्षेत्र भिकियासैंण के जैनल से लापता हुए व्यक्ति का शव रामगंगा नदी से बरामद हुआ है। प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर भिकियासैंण सीएचसी में रखवा दिया है। प्रशासन के बताया कि शव का पोस्टमार्टम सीएचसी भिकियासैंण में शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राजस्व क्षेत्र के जैनल निवासी देवी राम (62) पुत्र बची राम सात नवंबर (सोमवार) शाम चार बजे घर से निकल गए थे। परिजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन कहीं भी उनका सुराग नहीं लगा। नौ नवंबर को उनके बेटों ने राजस्व उप निरीक्षक संजय सिंह के पास जाकर पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे जैनल के ग्राम प्रहरी ने तहसील प्रशासन को सूचना दी कि रामगंगा नदी में एक शव पड़ा है। जिस पर तहसीलदार निशा रानी दल बल के साथ मौके पर पहुंची। राजस्व उपनिरीक्षक विजय कुमार, पूरन प्रकाश, नगर पंचायत भिकियासैंण के चालक प्रहलाद सिंह ने शव को रामगंगा नदी के तेज बहाव से बाहर निकाला। शव की पहचान उनके पुत्रों हरीश चंद्र और विशाल ने अपने पिता देवी राम के रूप में की। शव को भिकियासैंण सीएचसी में रखा गया है। जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहां पर कानूनगो हरिकिशन, राजस्व उप निरीक्षक संजय सिंह, पंकज बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed