फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Misbheave With Delhi Tourist

दिल्ली से घूमने आए पर्यटक के साथ कसारदेवी में मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Misbheave With Delhi Tourist
अल्मोड़ा में तोड़ा गया पर्यटकों की कार का शीशा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दिल्ली से अपने परिवार के साथ अल्मोड़ा के बिनसर में आए एक पर्यटक और उसके परिवार के लोगों के साथ कसारदेवी क्षेत्र में कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पर्यटक का कहना है कि उसने पुलिस से शिकायत की है लेकिन पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

पूसा नई दिल्ली में काम करने वाले कुछ वैज्ञानिकों की टीम अपने परिवार के साथ अल्मोड़ा घूमने पहुंची थी। इनमें नीलांजन चक्रवर्ती, सुभोमित भट्टाचार्य, देवाशीश चक्रवर्ती, आरसी भट्टाचार्य आदि शामिल थे। पर्यटकों के अनुुसार शनिवार शाम को वह लोग बिनसर घूमने के बाद कसारदेवी घूमने के लिए पहुंचे। कसारदेवी मंदिर गेट के पास कुछ लावारिस कुत्ते सड़क पर झगड़ रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ता उनकी कार के सामने आ गया। उन्होंने अपनी कार रोक ली। कुत्ते को चोट नहीं आई। आरोप है कि इसके बावजूद कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने गालीगलौच करते हुए उनके कार चालक को कार से बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट कर दी। वहां मौजूद कुछ और लोगों ने बीच बचाव किया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने पीछे से पत्थर मारकर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। पर्यटक शीतलाखेत निकल गए और कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक गृह में पहुंचकर उन्होंने फोन से पुलिस को सूचना दी। इस मामले में एसएसपी प्रदीप कुमार राय का कहना है कि पर्यटकों से मारपीट मामले की कोई शिकायत उनके पास या थाने में नहीं पहुंची है। पुलिस कंट्रोल रूम में भी इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली। ऐसा होने पर पर्यटकों को तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम में सूचना देनी चाहिए थी। पुलिस की चीता मोबाइल टीम भी रात भर शहर में गश्त करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed