{"_id":"66635b2ab66e9480260ad9e4","slug":"minor-beaten-as-cow-entered-the-field-almora-news-c-232-1-alm1001-112939-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora: खेत में घुसी गाय को लेकर बवाल, जमीन मालिक ने किशोरी को जमकर मारपीट; लड़की के चाचा ने किया केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: खेत में घुसी गाय को लेकर बवाल, जमीन मालिक ने किशोरी को जमकर मारपीट; लड़की के चाचा ने किया केस दर्ज
Mon, 10 Jun 2024 05:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:29 PM IST
सार
अल्मोड़ा में खेत में पालतू जानवर घुसने से खेत स्वामी का पारा चढ़ गया। उसने ग्वाले (किशोरी) को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अल्मोड़ा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। खेत में पालतू जानवर घुसने से खेत स्वामी का पारा चढ़ गया। उसने ग्वाले (किशोरी) को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गरुड़ाबांज भनोली निवासी प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: अजय टम्टा कुमाऊं से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले छठे सांसद, ऐसे शुरू हुआ राजनीतिक सफर
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे उनकी भतीजी कंचन गाय, बकरी चुगाकर घर लौट रही थी। रास्ते में वह पानी पीने के लिए पास के एक घर में गई। इस दौरान उसकी गाय चंदन सिंह के खेत में घुस गई। इससे चंदन का पारा चढ़ गया। आरोप है कि चंदन ने कंचन के साथ मारपीट कर दी। जिससे उसकी आंख और मुंह में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन
दन्यां थाना प्रभारी विजय नेगी ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।