फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ajay Tamta is the sixth MP from Kumaon to join the Union Cabinet

Uttarakhand: अजय टम्टा कुमाऊं से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले छठे सांसद, ऐसे शुरू हुआ राजनीतिक सफर

Mon, 10 Jun 2024 03:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Jun 2024 03:46 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार कमल खिलाने वाले अजय टम्टा को पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व देकर बड़ा तोहफा दिया है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते अजय टम्टा मोदी कैबिनेट में हिस्सा बने हैं।

विज्ञापन
Ajay Tamta is the sixth MP from Kumaon to join the Union Cabinet
अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार तीसरी बार अल्मोड़ा सीट से सांसद बने अजय टम्टा ने भाजपा का हाथ मजबूत करने के साथ ही अपना राजनीतिक कद भी बढ़ाया है। यही वजह है कि उन्हें मोदी की कैबिनेट में शामिल किया गया है। कुमाऊं से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले वह छठे सांसद हैं। आज अजय टम्टा ने जो राजनीतिक मुकाम हासिल किया है इसके पीछे उनका सरल स्वभाव और बेदाग छवि बड़ा कारण है। उन्होंने 29 वर्ष के राजनीतिक सफर में निर्विवाद रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया। जनता के बीच भी उनकी गहरी पकड़ रही है। यही कारण रहा कि उन्हें लगातार तीसरी बार जनता ने रिकॉर्ड मत देकर दिल्ली भेजा। 

विज्ञापन


अल्मोड़ा संसदीय सीट से सांसद केंद्र में राज्य मंत्री बने 52 वर्षीय अजय टम्टा ने 23 साल की उम्र में अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। वर्ष 1996 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई। इसी वर्ष वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुने गए। वर्ष 1999 से 2000 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे और तब उन्होंने सबसे कम उम्र का जिपं अध्यक्ष बनने का रिकार्ड बनाया। 2007 में भाजपा के टिकट पर सोमेश्वर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा और देहरादून पहुंचे। 2009 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन जीत हासिल करने से चूक गए। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Modi Cabinet: ...तो इसलिए मिला मौका, बाजी मार गए अजय टम्टा; पीएम मोदी ने मांगे थे उत्तराखंड से पांच कमल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

2012 में सोमेश्वर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। पार्टी ने वर्ष 2014 में उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा और जीत दर्ज करने के बाद उन्हें केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से लगातार दूसरी जीत दर्ज कर दिल्ली पहुंचे। 

2024 के चुनाव में भी परिणाम उनके और पार्टी के पक्ष में आए। इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले अजय को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर राज्य मंत्री बनाया गया है। केसी पंत, एनडी तिवारी, हरीश रावत, बची सिंह रावत, अजय भट्ट के बाद वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले छठे सांसद है। 

अजय टम्टा, सांसद (अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र)

जन्म तिथि    16 जुलाई 1972
पिता           स्वर्गीय मनोहर लाल टम्टा
माता           निर्मला टम्टा
पत्नी            सोनल टम्टा
पुत्री            सिद्धि 10 वर्ष
पुत्र             भव्य 7 वर्ष
शिक्षा          स्नातक

राजनीतिक सफर
1997    जिला पंचायत उपाध्यक्ष
1999    जिला पंचायत अध्यक्ष
2007    विधायक सोमेश्वर
2012    विधायक सोमेश्वर
2010    भाजपा, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
2014    सांसद अल्मोड़ा
2016    केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री
2019    सांसद, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र
2024    सांसद, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र, केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर ली शपथ (पोर्टफोलियो मिला शेष)

1996 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की 

  • आरक्षित सीट पर जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार संसद भेजा है वो भी रिकॉर्ड 2,34000 से अधिक मतों से। 
  • प्रदेश की आरक्षित सीट से जनता के बीच लोकप्रियता हासिल करने वाले अजय को मोदी सरकार ने मंत्रिमंडल में शामिल कर उन्हें पलकों पर बैठाया है। 


कुमाऊं से ये नेता केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहे शामिल 
केसी पंत 1967 से केंद्र में मंत्री रहे। एनडी तिवारी 1986 और 1988 के बीच प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में विदेश मामलों के मंत्री और फिर वित्त मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। हरीश रावत ने संभाला संचार और जल संसाधन मंत्री का दायित्व। भाजपा के दिग्गज बचदा ने अटल बिहारी सरकार में रक्षा राज्य मंत्री और विज्ञान प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री बने। अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा पहली मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे। नैनीताल के सांसद अजय भट्ट पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed