फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ministerial workers protest

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने सीईओ कार्यालय प्रांगण में दिया धरना, नारे लगाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Ministerial workers protest
मिनिस्टीरियल कर्मियों ने दिया धरना, नारे लगाए
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर दूसरी पदोन्नति सूची जारी हो
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा/बागेश्वर। शिक्षा विभाग में वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची जारी करने समेत अन्य मांगों को लेकर एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन का मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने उच्चाधिकारियों पर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन चलता रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर दूसरी पदोन्नति सूची जल्द जारी होनी चाहिए। वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों पर पिछले माह 350 कार्मिकों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी, लेकिन उन्हें तैनाती स्थल अब तक नहीं दिया गया है जिससे कार्मिक पदोन्नति से वंचित हैं। आरोप लगाया कि प्रशासनिक, वरिष्ठ प्रशासनिक और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति संशोधन के प्रकरण भी विभागीय स्तर पर लंबित हैं, जिनका समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

धरने पर राजेंद्र सिंह बिष्ट, अवनीश पडियर, मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाक, अर्जुन सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, योगेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र कुमार, दीप पांडे, सुंदर राम, राजेंद्र नेगी, के. देवड़ी, बलवंत सिंह तड़ागी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बागेश्वर में भी कर्मचारियों ने धरना देकर नारेबाजी कर की ।महिपाल सिंह खेतवाल और भूपाल सिंह रावत धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने निदेशालय में लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, महामंत्री भूपेंद्र मनराल, विनय कुमार सिंह रावत, नितेश पपोला, हेमंत सिंह चौहान, दीवान सिंह ऐठानी, पष्टी बल्लभ तिवारी, ईश्वर सिंह परिहार आदि शामिल थे।
फोटो 06 बीजीएस 01 पी
--------------------
फोटो लाइन- अल्मोड़ा में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। (फाइल नं. 06एएलएम01पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed