फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minister Rekha arya ka putala phoonka

महिला बाल विकास मंत्री रेखा का पुतला फूंका, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Minister Rekha arya ka putala phoonka
अल्मोड़ा में महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का पुतला फूंकते कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड कार् - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की महिला सशक्तीकरण बाल विकास मंत्री रेखा आर्या पर हत्याकांड जैसे जघन्य अपराध में संलिप्त पति गिरधारी लाल साहू को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का पुतला फूंका और नारेबाजी की। कहा कि मंत्री में थोड़ी भी नैतिकता है तो उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी हत्याकांड समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्त है। मंत्री रेखा आर्या आपराधिक प्रवृति के गिरधारी को संरक्षण दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री सत्ता की कुर्सी का दुरुपयोग कर अपराध में संलिप्त लोगों को संरक्षण दे रहे हैं लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अपराधियों को संरक्षण देने वाले मंत्रियों को उनके पदों से बर्खास्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा कि मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी के कार्यों की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

पुतला फूंकने वालों में जिला सचिव हिमांशु कनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष धौलादेवी अभिषेक बनौला, गौरव अवस्थी, शुभम जोशी, भूपेंद्र भोज, उमेश बिष्ट, करण शैली, राजीव शैली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed