फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minister issues alert to prevent rising road accidents in almora

Uk: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मंत्री का अलर्ट, ब्लैक स्पॉट सुधार कार्रवाई पर जोर

Sat, 03 Jan 2026 01:30 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:30 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए गंभीर प्रयास शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Minister issues alert to prevent rising road accidents in almora
जिला सभागार में समीक्षा बैठक लेते केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में हादसों की समीक्षा की गई और संवेदनशील स्थलों (ब्लैक स्पॉट) पर सुधारात्मक कार्रवाई पर जोर दिया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि सड़क सुरक्षा में जनता की सहभागिता भी जरूरी है।

विज्ञापन

टम्टा ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक संवेदनशील मुद्दा है, जिसमें किसी भी लापरवाही से जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। बैठक में यह तय किया गया कि सड़क निर्माण और सुधार के दौरान सभी सुरक्षा मानक मजबूत किए जाए। दुर्घटना संभावित स्थानों पर साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर, क्रैश बैरियर, स्पीड ब्रेकर, सड़क मार्किंग और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने पर ध्यान दिया जाएगा। बैठक में ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने जैसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल बस और अन्य सार्वजनिक वाहनों की नियमित जांच, चालकों के लाइसेंस और प्रशिक्षण की समीक्षा भी की गई। मंत्री टम्टा ने कहा कि सड़क सुरक्षा में जनता की सहभागिता भी जरूरी है। इस दिशा में जागरूकता अभियान, स्कूल और कॉलेज में कार्यशालाएं और रैलियों का आयोजन किया जाए। नेक राहवीर योजना के तहत अब घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed