फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mining in Garur

छापेमारी छापेमारी में एसडीएम ने 2295 टन अवैध उप खनिज बरामद किया, 30.87 लाख रुपये का जर्म लगाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mining in Garur
गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम और खान अधिकारी ने बृहस्पतिवार को खनन लीज होल्डरों के भंडारण और विभिन्न मोटर मार्गों के आसपास बिना अनुमति के रखा गया 2295 टन अवैध उपखनिज बरामद कर पांच लोगों पर 30.87 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

एसडीएम जयवर्धन शर्मा के नेतृत्व में खान अधिकारी लेघराज और राजस्व पुलिस की टीम ने खनन कारोबारियों के भंडारणों में छापा मारा। टीम ने भकुनखोला में भुवन गिरी की निजी नाप भूमि 321 टन अवैध उपखनिज बरामद किया। इस पर 3.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया। बैजनाथ बिनखोली मोटर मार्ग में मेलाडुंगरी में 1112 टन उपखनिज जब्त कर खेत स्वामी गिरीश सिंह पर 9.80 लाख रुपये, बैजनाथ मोटर मार्ग में 157 टन अवैध आरबीएम रखने पर देवेंद्र गोस्वामी पर 3.21 लाख, सिटोली में 352 टन आरबीएम रखने के आरोप में लाल सिंह पर 3.21 लाख, पुरुड़ा में 322 टन अवैध आरबीएम रखने पर देवेंद्र नाथ पर 3.56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एसडीएम ने बताया कि कुल 30.87 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्रशासन की कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा है। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने थानाध्यक्ष बैजनाथ, चौकी प्रभारी डंगोली, थानाध्यक्ष कौसानी और राजस्व पुलिस से बगैर रवन्ने के रेत, पत्थर वाहनों में ले जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed