फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   minig engineer cllege

टुकरा में खुलेगा माइनिंग ट्रेड का इंजीनियरिंग कालेज

Tue, 16 Aug 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 16 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 सल्ट ब्लाक के टुकरा गांव में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए सरकार ने 26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह माइनिंग ट्रेडों की पढ़ाई वाला राज्य का पहला इंजीनियरिंग कालेज होगा। इंजीनियरिंग कालेज के प्रस्तावित स्थल तक चार किमी लंबी सड़क का मंगलवार को भूमि पूजन किया गया।

इस सड़क के निर्माण में चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित हो चुकी है। 
मालूम हो कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिछले साल पांच सितंबर को क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सल्ट ब्लाक के टुकरा गांव में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज स्थापित करने की घोषणा की थी। घोषणा के मुताबिक इस इंजीनियरिंग कालेज में माइनिंग से संबंधित ट्रेडों की पढ़ाई होगी। अभी तक राज्य में माइनिंग से संबंधित पढ़ाई के लिए कोई इंजीनियरिंग कालेज नहीं है। सीएम की घोषणा के बाद बीते दिनों इंजीनियरिंग कालेज के निर्माण के लिए शासनादेश जारी हो चुका है। आदेश के मुताबिक इंजीनियरिंग कालेज के भवन निर्माण में 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फिलहाल तीन लाख रुपये टोकन मनी भी जारी हो चुकी है। 

विज्ञापन


पहले चरण में टुकरा गांव में इंजीनियरिंग कालेज के प्रस्तावित स्थल तक चार करोड़ रुपये लागत से करीब चार किमी तक सड़क का निर्माण होना है। मंगलवार को सड़क का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर सीएम के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने बताया कि पहले चरण में  सड़क का काम पूरा होगा। इसके बाद दूसरे चरण में इंजीनियरिंग कालेज का भवन  बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इंजीनियरिंग कालेज परिसर के निर्माण के लिए टुकरा गांव में ग्राम सभा की 250 नाली जमीन अधिग्रहीत की गई है। इस मौके पर ग्रामीणों  ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और सीएम के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत का आभार  जताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह रावत, ब्लाक कांग्रेस  कमेटी अध्यक्ष माधवानंद चौनियाल, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रहलाद  रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य शंभू दत्त रिखाड़ी, प्रधान उमेश चंद्र, जीत  सिंह रावत, एनडी पंत, सोबन सिंह बोरा, नंदन बोरा, महिपाल सिंह, आनंद सिंह  रावत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed