फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   mini marathon organised

देश की अखंडता के लिए दौड़े ढाई हजार लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
mini marathon organised
सेना द्वारा आयोजित मिनी मैराथन में हिस्सा लेते सेना के जवान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सेना की गरुड़ डिवीजन, 99 माउंटेन ब्रिगेड और 13 सिख रेजीमेंट की ओर से आयोजित मिनी मैराथन में बच्चे, युवा, बालिकाओं के साथ ही वरिष्ठ लोगों ने भी उत्साह के साथ भागीदारी की। अलग-अलग आयु वर्गों में तीन किमी, पांच किमी और 10 किमी लंबी मिनी मैराथन में करीब ढाई हजार लोगों ने भागीदारी की। दौड़ में अव्वल रहे प्रतिभागियों को 99 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर विजय काला ने पुरस्कार दिए।
विज्ञापन

एकता और देशभक्ति के उद्देश्य से आयोजित मिनी मैराथन के लिए सुबह छह बजे से ही रघुनाथ सिटी मॉल में प्रतिभागियों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह साढ़े छह बजे ब्रिगेडियर विजय काला ने झंडा दिखाकर पुरुष वर्ग की मैराथन का शुभारंभ किया, जबकि महिला वर्ग की मैराथन का शुभारंभ कांगो परिवार कल्याण संस्था की अध्यक्षा ऋतु काला ने किया।
विज्ञापन

मिनी मैराथन में शामिल प्रतिभागी रघुनाथ सिटी मॉल से करबला, पुलिस लाइन होकर धारानौला तक गए और फिर मैराथन की दूरी के मुताबिक वापस लौटे। मिनी मैराथन में अल्मोड़ा के विभिन्न स्कूल, कालेजों के छात्र-छात्राएं, सेना के जवान, रानीखेत में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट सहित नगर के तमाम लोगों ने भागीदारी की। बाद में विजयी प्रतिभागियों को ब्रिगेडियर विजय काला ने पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
13 सिख रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल हर्ष मिश्रा, नमिता मिश्रा, उपकमान अधिकारी ले.कर्नल मनमोहन सिंह सैनी, ले.कर्नल सन्नी राठी, मेजर अखिलेश राठौर के अलावा एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम बीएल फिरमाल, एसडीएम सीमा प्रजापति, अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर केसी जोशी, कर्नल जेसी लोहनी, कर्नल जयंत थापा, कर्नल अजय बोरा, रिटायर एसपी सांगा आदि थे।

विभिन्न वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
अल्मोड़ा। मिनी मैराथन में 13 से 16 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में गौरव और महिला वर्ग में पायल प्रथम स्थान पर रहे। 17 से 30 वर्ष आयु वर्ग में रजत गुणवंत व राधा भट्ट, 31 से 40 वर्ष तक चंदन सिंह व मुन्नी राणा, 41 से 50 वर्ष में राजेंद्र जोशी व विमला राणा प्रथम स्थान पर रहे। 12 वर्ष तक की मिनी मैराथन में सुमित बिष्ट व मेघा कनवाल और 51 साल से अधिक की मिनी मैराथन में मदन सिंह व उषा पाल को पहला स्थान मिला।

सेना द्वारा आयोजित मिनी मैराथन में प्रतिभाग करते युवा।

सेना द्वारा आयोजित मिनी मैराथन में प्रतिभाग करते युवा।- फोटो : ALMORA

सेना द्वारा आयोजित मिनी मैराथन में हिस्सा लेती बालिकाएं।

सेना द्वारा आयोजित मिनी मैराथन में हिस्सा लेती बालिकाएं।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed