फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Min of State For Defence Ajay Bhatt Felicitates Veer Naries

समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य कर रही हैं वीरनारियां: भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Min of State For Defence Ajay Bhatt Felicitates Veer Naries
शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट।संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना है। सीमा की निगहबानी कर रहे जवानों की बदौलत ही हम लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र (केआरसी) के सोमनाथ मैदान स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देते उन्होंने यह बात कही। भट्ट ने केआरसी की शॉल ट्वीट फैक्टरी का भी निरीक्षण किया और यहां काम करने वाली वीर नारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीर नारियां ही समाज को सशक्त बना रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भट्ट ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के अदम्य साहस से ही देश सुरक्षित है। भारतीय सेना का गौरवशाली इतिहास रहा है। शॉल ट्वीट फैक्टरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि वीर नारियों के बनाए शॉल, कोट, स्वेटर आदि पूरे देश में रानीखेत की पहचान कायम कर रहे हैं। वहां पर डिप्टी कमांडेंट संजय कुमार यादव, मनीष तिवाड़ी, हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पा भट्ट, भाजपा महामंत्री प्रेम शर्मा, मोहन नेगी, राजेंद्र जसवाल, दीप भगत, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत आदि थे।

वीर नारियों को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट। संवाद

वीर नारियों को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed