फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Milk union management committee president took charge

Almora News: दुग्ध संघ प्रबंध समिति अध्यक्ष ने कार्यभार संभाला

Wed, 10 May 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 10 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Milk union management committee president took charge
अल्मोड़ा। निलंबित चल रही दुग्ध संघ प्रबंध समिति को बहाल करने का आदेश पहुंचने के बाद समिति के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट ने कार्यभार संभाल लिया है। उनके कार्यभार ग्रहण करते ही प्रबंध समिति फिर से अस्तित्व में आई है।
विज्ञापन

दरअसल, वित्तीय अनियमिताओं के आरोप में अल्मोड़ा दुग्ध संघ की प्रबंध समिति को दुग्ध विकास के निदेशक ने 31 जनवरी को निलंबित कर दिया था। बोर्ड को निलंबित करते हुए सीडीओ को प्रशासक नियुक्त किया था। इस फैसले के खिलाफ प्रबंध समिति अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट और अन्य सदस्यों ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने प्रबंध समिति को बहाल करने का आदेश जारी किया था। बुधवार को आदेश पहुंचते ही प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट ने दुग्ध संघ पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला दिया है। प्रबंध समिति के फिर से अस्तित्व में आने से वह खुश हैं। वहीं दुग्ध संघ के महाप्रबंधक राजेश मेहता ने कहा दुग्ध संघ फिर से बहाल हुई है। अध्यक्ष ने कार्यभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed