{"_id":"644ff9b2d6827074a7047a76","slug":"military-personnel-who-went-for-a-walk-went-missing-under-suspicious-circumstances-ranikhet-news-c-8-1-127797-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: टहलने निकला सैन्य कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: टहलने निकला सैन्य कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Mon, 01 May 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 01 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
लापता सैन्य कर्मी। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सुबह टहलने निकला सैन्य कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। संभावित स्थलों पर खोजने के बाावजूद कोई सुराग नहीं मिलने से परेशान परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
तहसील के ग्राम क्वैराला मजखाली निवासी दीवान सिंह (38) पुत्र गोविंद सिंह यहां सैन्य अस्पताल में कार्यरत हैं और परिवार के साथ वहीं पास में ही किराये पर रहते है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह वह मार्निंग वॉक पर निकले थे लेकिन लौटकर नहीं आए। दोपहर तक नहीं पहुंचने से परिजन परेशान हो गए। उन्होंने संभावित जगहों पर उनकी काफी खोज की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने दीवान सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी से भी मुुलाकात कर दीवान सिंह को खोजने की गुहार लगाई। संवाद