फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Migrants showed more enthusiasm than villagers

Almora News: गांव के लोगों से ज्यादा प्रवासियों में दिखा उत्साह

Fri, 25 Jul 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 25 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Migrants showed more enthusiasm than villagers
अल्मोड़ा। गांव की सरकार बनाने के लिए ग्रामीण मतदाताओं से ज्यादा प्रवासी वोटरों में ज्यादा उत्साह देखा गया। प्रवासी काम से छुट्टी लेकर मतदान के लिए पहुंचे। उनका कहना है कि सभी को मतदान कर गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धौलादेवी ब्लाक के चल्थी गांव के 120 से अधिक प्रवासियों ने मतदान किया। इस बूथ पर करीब 400 मतदाता हैं। इस गांव में कम ही लोग रहते हैं। अधिकतर लोग वैज्ञानिक, कर्नल, चिकित्सक सहित कई अन्य बड़े पदों पर हैं। उन्होंने आज भी अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा है। गांव के विकास के लिए वह काफी चिंतित हैं। प्रवासी मतदाताओं का कहना है कि मजबूरी में उन्होंने जरूर गांव छोड़ दिया है। आज वह गांव के विकास के लिए मतदान करने पहुंचे हैं। इसके अलावा ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा, चौखुटिया सहित कई अन्य गांवों में भी महानगरों में रह रहे और नौकरी कर रहे लोगों ने गांव की सरकार बनाने के लिए छुट्टी लेकर मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन


बोले प्रवासी
सभी को मिलकर गांव के विकास के लिए सोचना होगा। ऐसे व्यक्ति को मतदान करना चाहिए जो गांव के विकास के लिए तत्पर हो।नये विजन के साथ गांवों में काम कर गांव को विकसित करने का कार्य करे। - डॉ. राजेंद्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

- देश की सरहदों में रहकर सीमाओं की रक्षा करने का सौभाग्य मिलता है। प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए और योग्य प्रत्याशी को ही मत देना चाहिए। क्योंकि उनका एक मत गांव और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। हेमराज सिंह, कर्नल, राजौरी पोस्ट
- प्रत्येक व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व है। जनता जिसे भी विजयी बनाती है उसे गांव के विकास के लिए सोचना होगा। गांव में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। - प्रियंका बिष्ट, हल्द्वानी
- ये ही सोचकर मतदान के लिए गांव आए कि जो भी चुना जाए वो विकास करें। बदहाल रास्तों और सड़कों को ठीक करें। मतदान करने के बाद काफी उत्साहित हूं। सभी को बढ़-चढ़कर मतदान करना चाहिए। - कैलाश सिंह, दिल्ली
- मतदान के लिए दिल्ली से आया हूं। सावन का पवित्र माह है देवताओं के भी दर्शन कर लिए और मतदान भी कर लिया। पांच साल में एक बार मतदान का अवसर मिलता है इसलिए सभी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। - प्रियंका बिष्ट, हल्द्वानी।

- गांव की सरकार चुनने का अवसर मिला है। सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को योग्य उम्मीदवार को वोट करना चाहिए। - बार्बी बिष्ट, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed