{"_id":"68866ffd13227fc106044e2e","slug":"message-fitness-givenorganizing-bicycle-health-rally-almora-news-c-232-1-alm1002-131491-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: साइकिल स्वास्थ्य रैली निकाल कर फिटनेस का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: साइकिल स्वास्थ्य रैली निकाल कर फिटनेस का दिया संदेश
Sun, 27 Jul 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सीमांत मुख्यालय रानीखेत के एसएसबी जवानों ने रविवार को साइकिल स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली। रैली को उप महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संडे ऑन साइकिल अभियान के जवानों ने गनियाद्योली मुख्यालय से गांधी चौक तक रैली निकाल कर लोगो को जीवन में साइकिल को अपनाने की अपील की।
रैली में जवानों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान जवानों ने जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में देवदार, बाज, माल्टा, तेजपत्ता, काफल, रीठा आदि प्रजाति के 400 से अधिक पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। वहां कमांडेंट देबाशीस, कमांडेंट जयंत कुमार शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी कुमार सुंदरम, उप कमांडेंट अनिल कुमार जोशी, उप कमांडेंट प्रभाकर, सहायक कमांडेंट संजीव डिमरी, प्राचार्य डीएस रावत सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।