{"_id":"59aee3564f1c1b5b078b4696","slug":"meritorious-students-honored-in-ranikhet","type":"story","status":"publish","title_hn":"103 छात्र-छात्राओं को बांटी 1.12 लाख रुपये की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
103 छात्र-छात्राओं को बांटी 1.12 लाख रुपये की छात्रवृत्ति
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में मेधावी छात्र सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शिव मंदिर धर्मशाला समिति की ओर से 14वें प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत 103 बच्चों को 1.12 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई। छात्रवृत्ति वितरित करते हुए मुख्य अतिथि सिंथेटिक केमिक्ल्स बरेली के सेवानिवृत्त केआर भगत और पिटकुल के मुख्य अभियंता दीप शाह ने विद्यार्थियों से सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। यह छात्रवृत्ति नगर और प्रवासी नागरिकों के सहयोग से प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में टॉप पर रहने वाले विद्यार्थियों, दिव्यांग, निराश्रित बच्चों को हर साल छात्रवृत्ति दी जाती है। शिव मंदिर सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने छात्रवृत्ति वितरण की परंपरा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे युवा पीढ़ी को और मेहनत करने की प्ररेणा मिलेगी। उन्होंने बच्चों से और अधिक मेहनत कर शिखर छूने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 44, निर्धन और मेधावी 36, निराश्रित नौ, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले एक और 11 दिव्यांग और उच्च शिक्षा ले रही एक प्रतिभा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
संचालन समिति के अतुल अग्रवाल और विवेकानंद के प्रधानाचार्य रमेश बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में समित के अध्यक्ष कैलाश चंद्र पांडे, अनिल वर्मा, जगदीश अग्रवाल, पूरन नेगी, राजेंद्र पंत, खजान जोशी, एपीएस के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, शांति पंत, विमला रावत, केएस बिष्ट, किरन लाल शाह, बीसी शाह, रमेश अधिकारी, कृपाल असवाल, रमेश खंडेलवाल, सोनू सिद्धिकी, विजय पांडे, मंजू मठपाल सहित तमाम लोग मौजूद थेे।
शिव मंदिर धर्मशाला कमेटी की ओर से हुआ सम्मान समारोह
नगर और प्रवासी नागरिकों ने भी किया सहयोग
उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षक भी हुए सम्मानित
रानीखेत। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जीजीआईसी की पूर्व शिक्षिका शीला मिश्रा, नेशनल इंटर कालेज के शिक्षक ओम प्रकाश शाह को भी सम्मानित किया गया। नेशनल इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य हरी सिंह कड़ाकोटी ने रसायन विज्ञान में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र तन्मय त्रिपाठी को अपनी तरफ से 25 सौ रुपये देकर सम्मानित किया।