{"_id":"794f04bb4e929c4b149cc2ddf4e4aa7b","slug":"meritorious-students-honored-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनियां की भावना को मिला ‘उत्तराखंड की बेटियां’ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनियां की भावना को मिला ‘उत्तराखंड की बेटियां’ सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यहां खनियां गांव की भावना मेहरा उत्तराखंड की बेटियां सम्मान से सम्मानित हुई हैं। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 24 जनवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदान किया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र और शॉल मिला है।
विज्ञापन
भावना ने बीएड की परीक्षा में 76.77 प्रतिशत, एमए भूगोल परीक्षा में 76.3 प्रतिशत, बीए में 72.53 प्रतिशत, 12वीं में 73, 10 वीं कक्षा में 74 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने 2009 में हरियाणा में संपन्न स्काउट-गाइड परीक्षा पास कर राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त किया है। महिला सशक्तिकरण में विशिष्ट योगदान के लिए भावना तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं। उनके सम्मानित होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी है।
विज्ञापन