फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   meeting orgnised in district.

Almora News: अल्मोड़ा में हर 500 मीटर पर बनेंगे पानी के प्वाइंट

Tue, 25 Feb 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 25 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
meeting orgnised in district.
अल्मोड़ा। जंगलों की आग की रोकथाम के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आग पर नियंत्रण को प्राथमिक कार्य बताते हुए जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिए कि ऐसे संवेदनशील वन क्षेत्र जहां पानी की पाइप लाइन बिछी हुई हैं, वहां प्रत्येक 500 मीटर पर पानी का प्वाइंट बनाया जाए जिससे उसका उपयोग करके आग पर काबू पाया जा सके। डीएम ने पूर्व में भी बैठक कर संबंधित अधिकारियों को इस पहल को लागू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में पूर्व में दिए निर्देशों की भी समीक्षा की गई। जिन अधिकारियों ने इस पहल को धरातल पर उतारने के लिए अपेक्षित कार्य नहीं किया, उनके प्रति डीएम ने नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिए कि आगामी दो दिन में उपरोक्त के दृष्टिगत सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जहां- जहां प्वाइंट बनाएं जाएंगे, उन प्वाइंट को जीआईएस पर भी मैप करें। यह पहल डीएम ने वनाग्नि रोकथाम के लिए प्रयोगात्मक रूप से प्रारंभ की है। इसके तहत लगभग 100 किलोमीटर के क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाई हुई हैं, वहां प्रत्येक 500 मीटर पर पानी की लाइनों में प्वाइंट बनाए जाएंगे तथा पानी के अंडर ग्राउंड टैंक भी बनाए जाएंगे। यह टैंक रिसाव रोधी होंगे और लंबे समय तक इनमें पानी उपलब्ध रहेगा। जंगली जानवरों को भी पीने का पानी जंगल में ही मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य प्रयोगात्मक रूप से किया जा रहा है, यदि सफल रहा तो अगले वर्ष से पूरे जनपद में इसे लागू किया जाएगा। यह काम प्राथमिकता से किया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए कि इस कार्य हेतु सभी खंडों को दो दो लाख रुपये आंशिक राशि के रूप में दे दिए जाएं। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, सीडीओ दिवेश शाशनी, डिप्टी कलेक्टर याक्षी अरोड़ा समेत संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिशाषी अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed