{"_id":"681a525379f53567a30a8ca9","slug":"meeting-orgnised-in-district-almora-news-c-232-1-alm1005-127748-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चिलियानौला में स्वास्थ्य केंद्र, सार्वजनिक शौचालयों की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चिलियानौला में स्वास्थ्य केंद्र, सार्वजनिक शौचालयों की दरकार
Tue, 06 May 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 06 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर पालिका सभागार चिलियानौला में पर्वतीय वृद्धजन कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग प्राथमिकता से उठी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह रावत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना आवश्यक है। नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भी अनिवार्य है। समिति ने प्रस्ताव पारित कर इन मांगों को शीघ्र शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वप्रथम समिति के वरिष्ठ सदस्य मदन सिंह कुवार्बी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में नैनीताल में नाबालिग बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया गया और अपराधी को फांसी की सजा देने की मांग की गई। इसके अलावा ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कठोर कानून बनाने पर बल दिया। बैठक में त्रिलोचन भट्ट, जीडी करगेती, उमा रावत, दुर्गा दत्त नैनवाल, दयाकिशन जोशी, धन सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह जीना, कमला फुलोरिया, हंसी खाती, विमला भगत, मुन्नी जोशी, धनुली देवी, जीवंती देवी आदि मौजूद रहे।