फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting of Uppa in Almora

Almora News: सरकार के संरक्षण में जमीनों पर कब्जा कर रहे भू माफिया

Thu, 18 May 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 18 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Uppa in Almora
 भूमाफिया भगाओ पहाड़ बचाओ जन अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न संगठनों ने अल्मोड़ा में बैठक की। 
अल्मोड़ा। भूमाफिया भगाओ पहाड़ बचाओ जन अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न संगठनों ने बैठक की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के साथ अल्मोड़ा में बाहरी लोगों की जमीन पर नजर है। जमीन की खरीद-फरोख्त और कब्जे बढ़ रहे हैं जो भविष्य के लिए चिंताजनक है। सरकार और प्रशासन को इन सब मामलों की जांच कर भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक के संयोजक और उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी में सक्रिय माफिया ने यहां सार्वजनिक भूमि कब्जा कर इसे अपराध, अराजकता, गुंडागर्दी का केंद्र बना दिया है। डांडा कांडा में सैकड़ों नाली भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। फलसीमा, चितई में फर्जी तरीके से सैकड़ों नाली भूमि खरीदी गई है। इन सब मामलों की सूचना सरकार और प्रशासन के पास है। इसके बावजूद माफिया पर कार्रवाई नहीं हो रही। इससे साफ है कि सरकार के संरक्षण में माफिया अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा कर रहे हैं जो आने वाली पीढ़ी के हित में सही नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, उपपा महासचिव एडवोकेट नारायण राम, एडवोकेट जीवन चंद्र, चंद्रशेखर बनकोटी, अमीनुर्रहमान, उछासं की भावना पांडे, मनीषा आर्या, भुवन चंद्र पंत, आनंदी वर्मा, सरिता मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed