फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting of BJP

भाजपा को 2022 में सत्ता में लाने के लिए जीजान से जुटें कार्यकर्ता: गौतम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Meeting of BJP
अल्मोड़ा में भाजपा की बैठक में मौजूद पदाधिकारीगण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक शनिवार को हुई। जिले के पदाधिकारियों ने भी डीसीबी सभागार से वर्चुअल बैठक में भाग लिया। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव निकट हैं। इसमें पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और कोरोना काल में जरूरतमंदों की निरंतर सेवा करते रहें।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। सरकारी योजनाओं से जनता को लाभान्वित करें। महामंत्री (संगठन) अजेय ने भावी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। तरुण चुघ ने महामारी से बचाव के लिए कोरोना टीकाकरण के काम को जन-जन तक ले जाने के लिए भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री कुलदीप ने संचालन किया। बैठक में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, प्रेम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, नरेंद्र भंडारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी लक्ष्मण खाती आदि ने भाग लिया। अंत में कोरोना महामारी में दिवंगत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed