{"_id":"62547338453d2429522d1ab0","slug":"meeting-by-mp-ajay-tamta-almora-news-hld4591769141","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पोषित योजनाओं को समय से पूरा करें : सांसद अजय टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पोषित योजनाओं को समय से पूरा करें : सांसद अजय टम्टा
अल्मोड़ा में विभागों की समीक्षा बैठक लेते सांसद अजय टम्टा।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा ने सोमवार को केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों की बैठक ली। बैठक में सांसद ने कहा कि सभी विभाग केंद्र पोषित योजनाओं को समय से पूर्ण करें और केंद्र की योजनाओं को पूरा करने में जहां भी समस्या हो रही है उसे उच्च स्तर से निपटाने की कार्यवाही पूरी कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई की सड़कें मरम्मत के अभाव में खराब हैं, उनकी यथाशीघ्र मरम्मत की जाए। उन्होंने राज्य गठन के बाद पीएमजीएसवाई के तहत जिले में बनीं सड़कों की अद्यतन रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। सांसद ने सड़क बनाने से पूर्व आपदा के मानकों का विशेष पालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय और सड़क बनाने में आ रही नीतिगत समस्याओं को उच्च स्तर पर समाधान कराया जाए। उन्होंने परसैली-बल्टा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। कहा कि केंद्र की योजनाओं को शुरू करने से पूर्व भूमि पूजन, शिलान्यास, उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय प्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रित किया जाए। केंद्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा कर सांसद ने जिला पूर्ति अधिकारी से केंद्र से प्राप्त हो रहे खाद्यान्न के वितरण, पात्र लाभार्थियों को मिल रहे खाद्यान्न की जानकारी ली। निर्देश दिए कि जिनके राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं, उन्हें आधार कार्ड से जोड़कर दुरुस्त कराएं। समीक्षा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को 60 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण करा दिया गया है। जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा के दौरान सांसद ने पाइप लाइनों को मानकों के अनुसार भूमिगत न करने पर नाराजगी जताई। वन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में आग के प्रति सचेत कर प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिए कि आग रोकने के लिए ठोस कार्यवाही की जाए। समीक्षा बैठक में विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, डीएम वंदना सिंह, सीडीओ नवनीत पांडे, भाजपा नेता कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।