फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Medicine will be distributed to the members

1970 स्वयं सहायता समूह के 12 हजार सदस्य खाएंगे आर्सेनिक एल्बम-30 दवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Medicine will be distributed to the members
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जिले के 1970 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 12 हजार सदस्यों को होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एल्बम- 30 दवा बांटी जाएगी। इसके लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से जिला होम्योपैथिक विभाग अल्मोड़ा से दवा की मांग की गई है।
विज्ञापन

कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथी औषधि आर्सेनिक एल्बम-30 दवा का प्रयोग किया जा रहा है। होम्योपैथिक विभाग जिले भर में दवा का निशुल्क वितरण कर रहा है। अब जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना के सभी 1970 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जुड़ीं 12 हजार महिलाओं समेत सदस्यों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आर्सेनिक एल्बम-30 दवा दी जाएगी। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. पीके निगम ने बताया कि जिला ग्राम्य विकास अभिकरण परियोजना निदेशक की ओर से होम्योपैथी विभाग से दवा की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार से विभाग दवाओं का भंडारण कर इसे उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर चुका है। विभाग की ओर से दवाओं को तैयार कर सोमवार तक इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। दवा पैकिंग समेत अन्य कार्यों में डॉ. निगम समेत डॉ. हेमलता गोस्वामी, दीवान गोस्वामी, अमरीश, राकेश, जगेंद्र प्रसाद, कमला, विवेक व्यास, कमल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed