फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Medical college interviews for 94 positions, only six arrived

Almora News: मेडिकल कॉलेज में 94 पदों के लिए हुए साक्षात्कार, पहुंचे केवल छह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Medical college interviews for 94 positions, only six arrived
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में लंबे समय बाद भी चिकित्सकों के रिक्त पदों पर तैनाती नहीं हो सकी है। यहां 178 पदों के सापेक्ष महज 53 चिकित्सक ही तैनात हैं।
इन पदों पर तैनाती के लिए कई बार साक्षात्कार हुए लेकिन चिकित्सक यहां सेवाएं देने में खास रूचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मेडिकल कॉलेज में रिक्त आठ प्रोफेसर, 41 एसोसिएट और 45 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार हुए।
यहां रिक्त 94 रिक्त पदों पर महज छह चिकित्सकों ने ही मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देने पर सहमति जताई। इसमें कम्यूनिटी मेडिसिन में एक एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों में नियुक्ति के लिए पांच चिकित्सक साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इनमें बायो केमिस्ट्री, बाल रोग विभाग, पैथोलॉजी, निश्चेतक और रेडियोथैरेपी में एक-एक डॉक्टर ने साक्षात्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चिकित्सक साक्षात्कार में सफल हुए। शासन की ओर से अब चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि छह नए चिकित्सकों की नियुक्ति होने से यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में अब सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed